फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cyber thugs blew 49 thousand accounts of youth

साइबर ठगों ने युवक के खाते उड़ाए 49 हजार

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew 49 thousand accounts of youth
बावल। बावल के मोहल्ला रसियावास निवासी पवन अहलावत को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। एक सोशल मीडिया एप से जूते आर्डर करने पर पैसे कटने के बाद भी जब जूते नहीं मिले तो शिकायत दर्ज करवाने पर राशि लौटाने के बहाने साइबर ठगों ने खाते से 49430 रुपए उड़ा लिए। बावल थाना पुलिस ने पवन की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि उसके पास यूनियन बैंक आफ इंडिया का एटीएम कार्ड है। सोशल मीडिया एप पर उसने दीपावली के दिन जूते आर्डर किए। पैसे कटने के बाद भी जूते नहीं मिलने के बाद उसने कस्टमर केयर पर फोन किया। इसके बाद पांच मिनट में पुन कॉल करने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसके पास फोन नंबर 7064396921 से टेलीफोन आया तथा खुद को एप द्वारा दिया गया कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताते हुए पैसे वापस करने के लिए प्ले स्टोर से एनीडेस्क एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई। जिसके तुरंत बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजक्शन कर 49430 रुपए निकाल लिए। फिर संपर्क करने पर पैसे रिफंड करने का भरोसा देते हुए फिर से एनीडेस्क अप्लीकेशन ओपन करने को कहा। जिस पर संदेश होने के बाद मैंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया। बावल थाना पुलिस ने पवन शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed