फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cultivable land can be expensive

Rewari News: खेती योग्य भूमि हो सकती है महंगी

Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cultivable land can be expensive
रेवाड़ी। प्रस्तावित कलेक्टर रेट ने इस बार लोगों को काफी चौंका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां शहर में आवासीय और व्यावसायिक भूमि के कलेक्टर रेट (प्रस्तावित दरें) में इजाफा देखने को मिल रहा है तो वहीं रेवाड़ी शहर के आसपास खेती योग्य भूमि में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की रहने वाली है। प्रति एकड़ भूमि में 20 प्रतिशत से लेकर 87 प्रतिशत तक इजाफा देखने को मिल रहा है। कृषि योग्य भूमि का भी मौजूदा प्रस्तावित कलेक्टर रेट आसमान को छूते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वजह से अब उन लोगों को चिंता सताने लगी है जो कृषि योग्य भूमि खरीदने का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कलेक्टर रेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब ऐसे लोगों को काफी निराशा हाथ लगी है। फिलहाल अभी जो कलेक्टर जारी हुए हैं वह पूर्वानुमानित दरें हैं। स्थाई कलेक्टर रेट जारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जो भूमि हाईवे के किनारे हैं वहां पर भी कलेक्टर रेट काफी बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर किए गए हैं प्रस्तावित कलेक्टर रेट अपलोड

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिला से संबंधित 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के प्रस्तावित कलेक्टर रेट आपत्ति व सुझाव के लिए जिला रेवाड़ी की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति इस बारे में कोई आपत्ति है या कोई सुझाव देना चाहता है हो तो वह संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय में दे सकता है। कलेक्टर रेट तहसील और उप तहसील कार्यालयों में भी चस्पा कर दिए गए हैं। हालांकि, आपत्ति व सुझाव देने ती अंतिम तिथि 7 दिसंबर था।
विज्ञापन



गांव में प्रति एकड़ इतना इजाफा होने के आसार

गांव मौजूदा दर, पूर्वानुमान दर, इजाफा (प्रतिशत में)
गोकलपुर 2500000 3062500 22.5
पीथनवास 3800000 4655000 22.5
जैतडावास 3300000 4125000 25
डवाना 6600000 8250000 25
घुडकावास 3300000 4166250 26.25
कमालपुर 5700000 7196250 26.25
मीरपुर 3300000 4166250 26.25
भूरथल ठेकर 2500000 3156250 26.25
अकबरपुर 5400000 6817500 26.25
बैरियावास 6600000 8332500 26.25
आसपुर 2500000 6534000 26.25
गिन्दोखर 2500000 3156250 26.25
जाटूवास 6300000 7953750 26.25
खलीलपुरी 5700000 7196250 26.25
एन एच 71 8400000 10605000 26.25
गांगायचा अहीर 3300000 4290000 30
गढी 4400000 5940000 35
जाडरा 2500000 3250000 30
भूडला 5700000 7410000 30
आसाका 5400000 7020000 30
कसोला 5500000 7218750 31.25
जांटी 2500000 3375000 35
भूरथल जाट 2500000 3437500 37.5
काठूवास 5700000 8193750 43.75
बिकानेर 8400000 12075000 43.75
चांदपुर 5700000 8193750 43.75
चिल्लड 3000000 4312500 43.75
पोहकरपुर 5700000 8265000 45
डालियाकी 5700000 8550000 50
फिदेड़ी 5700000 8550000 50
बखापुर (एनएच 8)10500000 16012500 52.5
डोढई 5500000 8387500 52.5
गांगायचा जाट 3300000 5032500 52.5
जौतपुरा इस्तमुरार 2500000 3812500 52.5
कुतुबपुर मौला 8200000 12505000 52.5
डोढई 5500000 8387500 52.5
खरखड़ी भीवा 3400000 5312500 56.25
डोहकी 3400000 5482500 61.25
माजरा गुरदास 6600000 10642500 61.25
बिकानेर चाही 5700000 9191250 61.25
मांढिया कलां 5700000 10188750 78.75
धामलका 6600000 12375000 87.5
बुढानी 3400000 6375000 87.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed