फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crowds of devotees thronged to catch a glimpse of the sacred relics of the Somnath Jyotirlinga and to participate in the Rudra Puja.

Rewari News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन व रुद्र पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged to catch a glimpse of the sacred relics of the Somnath Jyotirlinga and to participate in the Rudra Puja.
रेवाड़ी। पंजाबी भवन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्
रेवाड़ी। पंजाबी समाज रेवाड़ी और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी भवन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दिव्य दर्शन एवं रुद्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान शिव के दर्शन किए।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रुद्र पूजा संपन्न करवाई गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों और शिव भक्ति की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन



घंटेश्वर महादेव मंदिर में हुआ लाइव प्रसारण
लाइव प्रसारण घंटेश्वर महादेव मंदिर, मोती चौक पर भी किया गया। इससे बाजारों में मौजूद श्रद्धालु और आमजन भी दिव्य कार्यक्रम से जुड़ सके। बड़ी संख्या में लोगों ने स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाबी समाज रेवाड़ी के प्रधान सचिन मलिक ने कहा कि रेवाड़ी में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन का अवसर मिलना शहर के लिए बेहद सौभाग्य की बात है। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज और नरेश कालरा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed