फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth snech purse

युवकों ने राहगीर से पर्स छीना

Mon, 15 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 15 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
youth snech purse
धक्का बस्ती मोहल्ले के कुछ युवकों ने मोहल्ले में ही एक राहगीर से नकदी भरा पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस ने देर शाम ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि 12 फरवरी की रात करीब 8 बजे सेक्टर-4 निवासी मदन मोहन धक्का बस्ती से होते हुए किसी काम से जा रहा था। इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले तीन युवकों ने उससे पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


मदन मोहन ने बताया कि पर्स में नकदी व जरूरी कागजात युक्त पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मौके से एक युवक को पहचान लिया और घटना की जानकारी स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कुछ देर में ही मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दबोचा
पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उससे पर्स छीनने वाला एक आरोपी मोहल्ले का ही नितिन है। बयान के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद देर रात तक ही नितिन के अलावा वारदात में शामिल विनय और मंगल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed