फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth beaten to death in Rewari and accused also beat father badly

रेवाड़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या: किसी बात को लेकर हुई कहासुनी, आरोपियों ने पिता को भी बुरी तरह पीटा

Fri, 12 May 2023 09:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 09:34 AM IST
सार

मृतक के पिता नरेन्द्र ने बताया कि रात करीब एक बजे वह अपनी रेहड़ी के पीछे ही खुले होटल पर बीड़ी का बंडल लेने के लिए गया था। इस दौरान होटल चलाने वाले एक शख्स ने उसके साथ हाथा-पाई शुरू कर दी। इसी बीच उसका बेटा दिव्यांशु वहां पहुंच गया, जिस पर आरोपियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Rewari and accused also beat father badly
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी की अनाज मंडी के पास रात करीब 1:30 बजे 19 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा, जिससे कारण उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना के अधीन आने वाली सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मौके से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के मोहल्ला बड़ा तालाब निवासी नरेन्द्र सैनी काफी सालों से नई अनाज मंडी के गेट के सामने रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाता है। मंडी में सरसों की खरीद शुरू होने के कारण किसानों की भीड़ देख वीरवार  की देर रात तक उसने अपनी-अपनी रेहड़ी खोली हुई थी। रेहड़ी पर उसका 19 साल का बेटा दिव्यांशु भी था।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के पिता नरेन्द्र ने बताया कि रात करीब एक बजे वह अपनी रेहड़ी के पीछे ही खुले होटल पर बीड़ी का बंडल लेने के लिए गया था। इस दौरान होटल चलाने वाले एक शख्स ने उसके साथ हाथा-पाई शुरू कर दी। इसी बीच उसका बेटा दिव्यांशु वहां पहुंच गया, जिस पर आरोपियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद  सेक्टर-3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिव्यांशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल केशव ग्रह में  रखवा दिया है। शुक्रवार को  शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed