{"_id":"58b1d7764f1c1b701cb26293","slug":"youth-attack-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र के नई बस्ती में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल छह अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नई बस्ती निवासी अर्जुन है।
बताया गया कि सोमवार रात सज्जन कालोनी निवासी विकास बीर अपने दोस्तों के साथ नई बस्ती स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर बैठा था। इसी दौरान करीब 12 लोग लाठी और डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और विकास बीर पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी कर्ण और अर्जुन ने विकास बीर पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। घायल अवस्था में विकास बीर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने विकास बीर के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।