फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   XEN office,protest,rewari, salary,demand

सीवर सफाई कर्मचारियों ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव.

Wed, 19 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 19 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
XEN office,protest,rewari, salary,demand
सीवर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज पब्लिक हेल्थ सीवर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। नाराज कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर 21 तारीख से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लंबे समय से वेतनमान देने की मांग कर रहे सीवर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। कर्मचारी हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन प्रधान हरिसिंह मुलोधिया एवं पीएचइडी यूनियन प्रधान अशोक कुमार के नेतृत्व मेें कार्यालय के बाहर के बाहर एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने एक्सइएन राकेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर राजू, हुकमचंद एवं रामेश्वर सिंह सहित अनेक यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने से भूखे मरने की  नौबत
प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि सीवर सफाई कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। त्यौहारों के सीजन में उनके घरों में निराशा छायी हुई है। कर्ज लेकर बीमार बच्चों का उपचार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता की मनमानी के चलते कर्मचारियों के परिवारों की भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
यूनियन प्रधान हरिसिंह मुलोधिया ने बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियेां केा सीवर सफाई में काम आने वाला सामान तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। सीवर में बनने वाली गैस से कभी भी किसी कर्मचारी की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मास्क के अभाव में गुडग़ांव एंव अन्य जगहों पर कर्मचारियों की मौत तक हो चुकी है। बावजूद इसके  कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों के लिए सामान मुहैया नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।
--------------------
वर्जन- डिवीजन बदलने के कारण वेतन में दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों की डिवीजन-1 में एंट्री की जा रही है। जल्द ही सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।
राकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हैल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed