फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   villager's protest due to sand fell down in Tank

हौद में मृत सांड मिलने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri, 30 Oct 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 30 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
गांव औलांत के जल घर में बने हौद के कुएं में गली-सड़ी अवस्था में सांड के मिलने से ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। लोगों ने मरे हुए सांड को देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल घर में जाकर विभाग को इस बारे में सूचित किया और कहा कि यदि जल्द ही इसे बाहर नहीं निकाला गया तो ग्रामीण जल घर के आगे धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसडीएम कोसली, तहसीलदार लीलूराम, जेई व कार्यकारी अभियंता, एसएचओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को ठोस आश्वासन दिया कि जल्द ही जल घर को नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हौद से सांड को निकालने की बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इसकी हालत देखने से लगता है कि सांड पिछले 10 दिनों से हौद में मृत पड़ा है और वह दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

पूर्व सरपंच शक्ति सिंह, रामपाल सिंह, रामफल, भीम सिंह, अजय, सतीश नंबरदार, पूर्व पंच शमशेर, रविंद्र  ने बताया कि गांव का विक्की वाल्मीकि बृहस्पतिवार सुबह जल घर की तरफ घूमने के लिए आया था।

वह जल घर में बने वाटर टैंक की तरफ गया तो उसने बदबू महसूस की। जब उसने वाटर टैंक के नजदीक जाकर देखा तो उसमें सांड दिखाई दिया जो कि मरा हुआ था। उसकी सूचना पर अन्य ग्रामीण जल घर पहुंचे। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि सांड 10  दिन पूर्व ही इसमें गिरा है।

ग्रामीणों ने कहा कि जल घर में साफ-सफाई का बुरा हाल है और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति वफादार नहीं है। यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी होने के बावजूद भी हौद में मरे सांड का पता नहीं लग सका।

बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत जेई व एसडीओ को दी। एक्सइन जितेंद्र हुड्डा व जेई जय कुमार मौके पर पहुंचे और सांड को निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि ग्रामीण एसडीएम व डीसी को बुलाने पर अड़ गए। बाद में एसडीएम के पहुंचने पर ही सांड को निकाला गया।  

वर्जन-
जल घर औलांत को नया रूप दिया जाएगा, वो दीपावली से पहले। चार दीवारी का पुनर्निर्माण करवाया जाए। हौद के चारों तरफ जाली लगवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट वे विभाग को भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि जल घर में एक सप्ताह के अंदर सुधार न आए तो वह उन्हें सूचित करें।
निर्मल नागरस, एसडीएम, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed