फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youth died who get down in well to save a goat in Rewari of Haryana

रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: बकरी को बचाने कुएं में उतरे दो युवकों की मौत, दो और बेहोश होने लगे तो लोगों ने बाहर निकाला

Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले ये युवक बकरी को बचाने कुएं में उतरे थे। प्राथमिक जांच में जहरीली गैस की वजह से दोनों की जान गई। दो अन्य युवक भी नीचे उतरे और वह भी बेहोश होने लगे लेकिन लोगों ने समय रहते दोनों को बचा लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है।

विज्ञापन
Two youth died who get down in well to save a goat in Rewari of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में एक मुर्गी फार्म में बने कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक बेहोश हो गए। बेहोश युवकों को कुएं से निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। युवकों की मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस का बनना माना जा रहा है। मौत का सही कारण दोनों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। घटना रेवाड़ी के रामगढ़ रोड पर स्थित मुर्गी फार्म की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड निवासी हसन खान ने रामगढ़ रोड पर फार्म बनाया है। फार्म की सफाई से निकलने वाला खराब पानी व कचरा फेंकने के लिए सीमेंट के फर्मे डालकर करीब 15 फीट गहरा कुआं भी बना रखा है। गुरुवार शाम को कुएं में बकरी गिर गई। फार्म पर काम करने वाले कर्मचारी कुएं के पास पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला के धर्मपुर निवासी दुर्गेश बकरी को निकालने कुएं में उतर गया और बेहोश होकर वहीं गिर गया। 
विज्ञापन


दुर्गेश को अंदर बेहोश होते देख बिहार के जिला मुंगेर के गांव बरियापुर निवासी मनीष भी कुएं में उतर गया लेकिन वह भी बेहोश हो गया। दोनों को बेहोश होने के कारण वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद दो और युवक कुएं में उतरे और उन पर भी बेहोशी छाने लगी। लेकिन दोनों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में बेहोश पड़े युवकों को बाहर निकलवाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।

कुएं में बनी जहरीली गैस से दोनों की मौत होने की आशंका है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएगा। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - एएसआई परविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed