रेवाड़ी: ऑटो में मां-बेटी के दो लाख रुपये चोरी, महिला गिरफ्तार, 1.90 रुपये बरामद
शिकायत के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपी महिला से 1.90 रुपये बरामद किए गए। पुलिस उससे अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में बैंक से रुपये निकाल कर ऑटो से भिवाड़ी के गांव मिलकपुर से धारूहेड़ा आते समय मां-बेटी के बैग से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। महिला की शिकायत पर भिवाड़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से एक लाख 90 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
बताया जाता है मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शांति देवी परिवार के साथ नारायण विहार आकेड़ा में रहती है। उनकी बेटी की दो माह बाद शादी है। बैंक से रुपये निकलवाकर उत्तर प्रदेश में जाने का कार्यक्रम बनाया हुआ था लेकिन इसी दौरान घर जाते समय दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। यह राशि उन्होंने बेटी की शादी के लिए निकलवाई थी।
भिवाड़ी पुलिस डीएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि धारूहेड़ा नारायण विहार आकेड़ा की रहने वाली शांति देवी अपनी बेटी के साथ मिलकपुर के इंडियन ओवरसीज बैंक से दो लाख रुपये निकालकर कर ऑटो में भिवाड़ी मोड़ आई थी। वहां से नीलम चौक के लिए दूसरे ऑटो में बैठ गई।
रास्ते में उनके थैले से किसी ने दो लाख रुपये चोरी कर लिए। भिवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने अलवर के गांव मसीत निवासी प्रेम देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से चोरी किए एक लाख 90 हजार रुपये भी बरामद कर लिए है। पुलिस उससे अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।