{"_id":"6f936e31745d70898f397f41b4625849","slug":"two-accused-arrested-of-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलने व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से कुचलने व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को कार से कुचलकर जान से मारने के प्रयास व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव फतेहपुर निवासी बलजीत और अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
जांचकर्ता ने बताया कि गांव फतेहपुरी निवासी रोशनलाल खेतों में ही मकान बनाकर रहता है। 8 दिसंबर की शाम रोशनलाल खेतों में लाइन बदल रहा था, वहीं उसकी पत्नी पशुओं को पानी पिलाने के लिए टैंक के पास खड़ी थी।
इसी दौरान गांव का ही उम्मेद कार से आया और रोशन की पत्नी को कुचलकर मारने की नीयत से टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने रोशन लाल को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रोशनलाल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।