फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   trys to stolan 5.60 lakh, two arrested

5.60 लाख चुराने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 13 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 निकटवर्ती गांव महेश्वरी स्थित गोयल कालोनी से चार बाइक सवार युवकों ने कार का शीशा तोड़कर 5.60 लाख रुपये उड़ा लिये। हालांकि लोगों के शोर मचाने से हड़बड़ाए एक बाइक पर सवार दो बदमाश गिर गए, जिन्हें लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीआईए को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेश्वरी निवासी फूल सिंह सुबह लगभग बारह बजे भिवाडी मोड स्थित बैंक स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर पहुंचा और वहां से पांच लाख साठ हजार रुपये निकाले। उसके बाद अपनी कार मे बैठकर गोयल कालोनी पहुंचे। जैसे ही फूल सिंह अपनी कार को खड़ी करके अंदर गया तभी चार युवक दो मोटर साइकिल पर आए और गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमे फ्रंट सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


बदमाशों को भागता देख लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया जिसे सुनकर फूल सिंह बाहर आ गये। वहीं लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाशों में से एक की मोटर साइकिल स्लिप हो गई जिस कारण बाइक सवार दो चोर वहीं पर गिर पड़े। दोनों चोरो के गिरते ही वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें जमकर धुना। इसके तुरंत बाद पुलिस को इस वारदात की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों को हिरासत मे ले लिया और कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो और चोरों के नाम भी आये सामने
पकड़े गए दो चोर उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद आदर्श कालोनी निवासी जितेंद्र और संजय हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने दोनों साथियों का पता भी आदर्श कालोनी निवासी अखिलेश और श्रवण बताए है। मामले में अब सीआईए आगे की पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed