फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tractor, driver, robry, car, injurd, case

कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को घायल कर लूटा

Tue, 04 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर उसके पास रखे करीब 16 हजार रुपए छीन लिए। ट्रैक्टर चालक घायलावस्था में ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय रामपुरा थाने में करने के साथ ही सीटीएम से भी न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के महावीर नगर निवासी मनोहरलाल ट्रैक्टर से ईंटें ढोने का काम करता है। मनोहरलाल सोमवार की सुबह दिल्ली रोड पर केएलपी कॉलेज के पास ईंट ट्रैक्टर से अनलोड कर दोबारा लोड करने के लिए खड़गवास जा रहा था। अभी वह गोपाल देव चौक से कुछ आगे ही पहुंचा था कि एक कार ट्रैक्टर के आगे आकर रुकी और उसमें सवार युवकों उतरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

-------------
दिल्ली का था रजिस्ट्रेशन नंबर, महिला भी थी मौजूद
मनोहर लाल के अनुसार जिस कार से 3-4 युवक रॉड लेकर उतरे उस पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था। इसके अलावा कार में एक महिला भी बैठी थी। युवकों ने उसे रॉड से पीटने के साथ ही जेब में रखे 16 हजार से ज्यादा रुपए निकाल लिए। वह केएलपी कॉलेज के पास ईंट उतारने के बाद पेमेंट के 16 हजार रुपए लेकर लौट रहा था। इसके अलावा कुछ और रुपए भी उसके पास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मामले में शिकायत मिली है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच चल रही है।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, रामपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed