फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tow, child, mother, lover, train, accidnet, death

दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 18 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एक छात्र और महिला ने बुधवार को दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग पर नए गांव बाईपास के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामला प्रेस प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जीआरपी ने कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतका दो बच्चों की मां थी जबकि युवक खरखड़ा राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर नया गांव के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दो शव होने की सूचना  जीआरपी को मिली। शवों के पास मिले पहचान पत्र से उनके परिचितों को फोन किया गया। 23 वर्षीय मृतक महिला दिल्ली रोड स्थित गांव हासांका की रहने वाली है। वहीं युवक शहर के उत्तम नगर का रहने वाला है।       
विज्ञापन

------------------------      
आमने-सामने  के घरों में रहता था प्रेमी जोड़ा      
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता देवी अपने पति संजय और दो बच्चों के साथ दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में रहती थी। वहीं सामने के ही घर में 21 वर्षीय गुलशन अपने परिवार के साथ रहता था। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण संजय अपनी  पत्नी सुनीता को लेकर हासांका चला गया। इसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। बुधवार सुबह के समय सुनीता देवी अपने पति को रेवाड़ी से दवाई लाने की बात कहकर आई थी। दोपहर तक भी घर नहीं पहुंची। शाम के करीब चार बजे जीआरपी पुलिस ने संजय को फोन कर घटना की जानकारी दी।  संजय ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी रेवाड़ी दवाई लेने के लिए गई थी। इसके बाद क्या हुआ कुछ नहीं पता।       
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------      
वर्जन-
प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिए हैं।    - उर्मिला देवी, एएसआई, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed