फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three accused of attempt of murder arrested from tabru

हत्या की कोशिश के तीन आरोपी तावड़ू से गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 23 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
three accused of attempt of murder arrested from tabru
 सीआईए रेवाड़ी ने मेवात जिले में हत्या की कोशिश करने के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम तावड़ू से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मेवात निवासी हाकम, मुबारिक व दीनू के रूप में हुई हैं। आईजी ने मामले की जांच रेवाड़ी पुलिस को सौंपी थी।

जांचकर्ता एएसआई जयसिंह ने बताया कि 20 अगस्त को आरोपियों का गांव के ही इरफान के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय तो वहां मौजूद लोगों ने दोनो का बीच बचाव करा दिया था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ इरफान के घर पहुंचकर परिजनों पर फायर किए थे। इस हमले में इरफान के अलावा अंजुम और ईशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इरफान की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed