फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft of lakhs by breaking lock in Rewari Thieves leaked cylinder to burn family

रेवाड़ी में ताला तोड़कर लाखों की चोरी: परिवार को जलाने के लिए चोरों ने सिलेंडर किया लीक, आरोपी CCTV में कैद

Sat, 18 Mar 2023 10:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Mar 2023 10:17 AM IST
सार

रेवाड़ी में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में दो मामले सामने आए है। एक मामल में चोरों ने चोरी कर परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। वहीं दूसरी तरफ युवक से नौकरी लगवाने के नाम रुपये ठग लिए गए।

विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking lock in Rewari Thieves leaked cylinder to burn family
crime demo - फोटो : MID DAY

विस्तार

रेवाड़ी के बावल थाना अंतर्गत धरचाना गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख 50 हजार रुपए और लाखों रुपए के सामान चोरी कर लिया। वहीं परिवार को जिंदा जलाने का बंदोबस्त करने के लिए चोर ने किचन में रखा गैस सिलेंडर लीक कर दिया। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दर्ज शिकायत में चिमनलाल ने बताया कि वह बावल में एक फैक्ट्री में काम करता है। रात को साढ़े 9 बजे वह घर से ड्यूटी पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी पूजा व बच्चे थे। सुबह करीब साढ़े 3 बजे उसकी पत्नी पूजा ने फोन पर बताया कि घर में गैस की दुर्गंध आ रही है। वह उसी समय अपने घर पहुंचा। रसोईघर में रखे सिलेंडर को बंद किया। इसके बाद जब बरामदे की ओर गया तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के एक कमरे में रखी संदूक का सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखे 1.5 लाख रुपए व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उसने 112 नंबर पर फोन करते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जींद में सिर में ईंट मारकर हत्या: गांव संगतपुरा में युवक की शराब पीते हुए कहासुनी, घर के पास मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान
चिमनलाल ने बताया कि उसने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। जब उसने पुलिस की मौजूदगी में कैमरे की सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू किया, तो गांव का ही सोनू रात को मकान में घुसते और बाहर निकलते हुए देखा गया। फुटेज पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और परिवार को मारने का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

इधर... नौकरी के नाम पर आठ लाख हड़पने का आरोप

रेवाड़ी के थाना खोल अंतर्गत गांव गोठड़ा में एक युवक को नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दर्ज शिकायत में श्रवण सिंह ने बताया कि मार्च 2019 में गांव का ही सुरेश उसके घर पर आया। उसने बताया कि वह उसके भाई को टीए में नौकरी लगा सकता है। इसके लिए उसे 2 लाख रुपए तुरंत और 6 लाख बाद में देने होंगे।

रुपये लौटाने से किया मना
उसने सुरेश के झांसे में आकर उसे दो लाख रुपए दे दिए। 10 अप्रैल 2020 को उसने ज्वाइनिंग लेटर दिखाकर कहा कि जल्द ही उसके भाई को नौकरी के लिए बुला लिया जाएगा। उसकी बात पर विश्वास करते हुए उसने 6 लाख रुपए और दे दिए। इसके बाद जब काफी दिनों तक उसके भाई की ज्वाइनिंग नहीं हुई, तो उसने सुरेश से संपर्क किया। सुरेश ने कोरोना का बहाना बनाकर उसे टाल दिया। इसके बाद सुरेश उसे लगातार टालता रहा। जब उससे रुपये लौटाने की बात कही तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- टोल कर्मियों की दादागिरी: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी की गाड़ी पर गिराया बूम, पीएसओ से की बदतमीजी

झूठे केस में फंसाने की धमकी
श्रवणसिंह ने पुलिस को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि जब भी वह सुरेश को पैसे लौटाने की बात कहता है, तो सुरेश उसे किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। थाना खोल पुलिस ने श्रवण सिंह की शिकायत पर आरोपी सुरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed