टोल कर्मियों की दादागिरी: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी की गाड़ी पर गिराया बूम, पीएसओ से की बदतमीजी
कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाते हुए भिगान टोल प्लाजा से गुजर रहे थे तो जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते निजी सचिव ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें टोल मैनेजर समेत तीन कर्मी नामजद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा से गुजर रहे कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी की गाड़ी पर बूम गिराकर उन्हें रोक दिया गया। सांसद दिल्ली से संसद की कार्रवाई में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। सांसद की गाड़ी रोकने के बाद टोल प्लाजा पर जब उनके पीएसओ ने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ बदतमीजी कर दी गई। जिसके बाद टोल पर जमकर हंगामा हुआ। सांसद के निजी सचिव ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी।
निजी सचिव ने कहा पहले भी दो बार रोकी जा चुकी है गाड़ी, जिसके चलते दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस ने इस संबंध में टोल प्लाजा मैनेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के निजी सचिव रविकांत ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी है कि सांसद शुक्रवार को संसद की कार्रवाई में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे। वहां से रात को वह कुरुक्षेत्र के लिए लौट रहे थे। उनके साथ वह तथा अन्य स्टाफ भी था।
यह भी पढ़ें- Haryana: BJP के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, तंदूर सुलगाने पर उठा धुआं, लोगों पर टूट पड़ा झुंड
धक्का-मुक्की करने का आरोप
सांसद की गाड़ी जब भिगान स्थित टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल कर्मियों ने बिना टोल टैक्स दिए उनकी गाड़ी को वहां से निकलने से रोक दिया। वीआईपी लेने में होने के बावजूद उनकी गाड़ी के आगे टूल बूम गिरा दिया गया। इस पर सांसद के पीएसओ जब टोल कर्मियों को समझाने गए तो उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए बदतमीजी की गई। गाड़ी को आगे नहीं ले जाने दिया गया। इस दौरान सांसद स्टाफ और टोल कर्मियों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
टोल मैनेजर सहित तीन पर केस दर्ज
निजी सचिव ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। जिस पर एएसआई पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। वहां पर रविकांत ने टोल प्लाजा के मैनेजर व अन्य कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने वहां से सांसद की गाड़ी को निकाला। पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर दीदार सिंह, कर्मी पानीपत के गांव महावटी निवासी कृष्ण व उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के गांव मूंघी निवासी प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 186, 341, 353 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
निजी सचिव ने कहा पहले भी रोकी गई गाड़ी
सांसद के निजी सचिव रविकांत ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब सांसद नायब सैनी की गाड़ी को रोका गया। पहले भी दो बार उनकी गाड़ी को रोका जा चुका है। तब भी काफी बहस के बाद निकाला गया था। अब तो बूम गिराने के साथ ही पीएसओ से बदतमीजी तक कर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लगातार मिलती रही है शिकायत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि भिगान टोल प्लाजा पर सांसद की गाड़ी को रोका गया था। सांसद की गाड़ी को रोक कर उनके स्टाफ के साथ बदतमीजी की गई है। पुलिस के पास पहले भी टोल कर्मियों की शिकायत आती रही हैं। टोल कर्मियों को कई समझाया जा चुका है, लेकिन वह बार-बार गलत व्यवहार कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।