फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mystery behind the death of a Zomato worker in Rewari of Haryana has been solved

खुलासा: शराब पीने के नहीं थे रुपये, जोमैटोकर्मी को लूटने के लिए मारी गोली, लूट के रुपये से जमकर पी शराब

Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 PM IST
सार

पुलिस ने जोमैटोकर्मी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। आरोपियों ने लूट के रुपये से जमकर शराब भी पी थी। दोनों पर कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
The mystery behind the death of a Zomato worker in Rewari of Haryana has been solved
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी में जोमैटो कर्मी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। साथ ही बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि शराब और स्मैक पीने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उन्होंने महेंद्र को अपना शिकार बनाया था। साथ ही लूट के रुपये से जमकर शराब भी पी थी।  

विज्ञापन

 
पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी राजेश कुमार के आदेश पर वारदात की जांच शुरू की गई थी। इस दौरान हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उनकी पहचान नगर के मोहल्ला सती कॉलोनी निवासी लियोन उर्फ लिटिल और सरस्वती विहार हाल आबाद ईडन गार्डन निवासी कृष्ण उर्फ डैनी के रूप में हुई है। साथ ही उनके कब्जे से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। वारदात वाली जगह पर एक गोली का खोल भी पुलिस ने बरामद किया था। मृतक महेंद्र को पेट में गोली मारी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य टीमों के हाथ लगे थे, जिनमें शक की सुई दोनों आरोपियों पर टिकी रही। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने सती कॉलोनी निवासी लियोन उर्फ लिटिल व सरस्वती विहार हाल इडन गार्डन निवासी कृष्ण उर्फ डैनी को काबू कर लिया। पूछताछ में दोनों ने महेंद्र की हत्या करने की बात कुबूल कर ली है। 

लूट का विरोध करने पर लिटिल ने मारी थी जोमैटो ब्वॉय को गोली 

डीएसपी ने बताया कि आरोपी लियोन उर्फ लिटिल जेल में बंद था और 12 जनवरी को ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उनके पास पैसे नहीं थे। शराब और स्मैक पीने के लिए दोनों को पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान रात को दोनों ने अंसल टाउनशिप के निकट जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय महेन्द्र सिंह को रोका। साथ ही उसे रुपये देने की धमकी दी। इस पर महेंद्र ने विरोध किया। इस पर लियोन उर्फ लिटिल ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। 

दोनों पर अपहरण, लूट और रंगदारी के 20 मामले हैं दर्ज

डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी कई केसों में संलिप्त हैं। उन पर कई केस दर्ज किए गए हैं। आरोपी लिटिल पर 16 और कृष्ण उर्फ डैनी पर चार केस चल रहे हैं। लिटिल पर शहर थाना, मॉडल टाउन थाना, रामपुरा, लोहारू व नारनौल के शहर थाना में स्नैचिंग, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी देने, अपहरण, रंगदारी मांगने, लूट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य केस शामिल हैं। वहीं कृष्ण उर्फ डैनी पर चार केस दर्ज हैं।  

16 जनवरी की रात हुई थी हत्या, पलवल का रहने वाला था महेंद्र

डिलिवरी ब्वॉय जिले में बीते 3 माह से अपनी बहन के घर दुर्गा कॉलोनी में रहते हुए जोमैटो कंपनी में जॉब कर रहा था। 16 जनवरी की रात जब वह ऑर्डर की डिलिवरी देने के लिए अंसल जा रहा था। इसी बीच उसे गोली मारी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वह मूल रूप से जिला पलवल के कस्बा हथीन के पास गांव हुड़ीथल का रहने वाला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed