{"_id":"643793886f88bb76fa058d37","slug":"tempo-driver-attacked-with-knife-with-intention-of-robbery-in-rewari-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: लूटपाट के इरादे से टेंपो चालक पर चाकू से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: लूटपाट के इरादे से टेंपो चालक पर चाकू से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
Thu, 13 Apr 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (रेवाड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल (रेवाड़ी)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:00 AM IST
सार
हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में रेवाड़ी में टैंपो चालक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा बावल में बुधवार रात को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में माल छोड़ने जा रहे टैंपो चालक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने चालक पर चाकू से हमला भी कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा निवासी उपेन्द्र बावल स्थित एक कंपनी का लोडिंग टैंपो चलाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उपेन्द्र एक कंपनी से माल लेकर दूसरी कंपनी में जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-तीन में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने टैंपों नहीं रोका तो बदमाशों ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भी उपेन्द्र ने अपना टैंपों नहीं रोका।
विज्ञापन