फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Son of Bua had killed Rohit in Rewari of Haryana

Rewari: बुआ के बेटे ने ही की थी रोहित की हत्या, पहले सिर में मारी ईंट फिर डीजल डालकर जला दिया

Sat, 11 Feb 2023 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 08:53 PM IST
सार

शुक्रवार की सुबह करण सिंह प्लांट पर पहुंचे तो प्लांट के गेट पर बने गार्ड के कमरे में रोहित का शव जली हुई हालत में पड़ा था। कमरे में स्थित चारपाई व कपड़े भी जले हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रोहित के परिजनों ने उसके बुआ के बेटे पर शक जाहिर किया था।

विज्ञापन
Son of Bua had killed Rohit in Rewari of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में रोहित की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। रोहित की किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बुआ के बेटे ने ही हत्या की थी। उसने पहले रोहित के सिर पर ईंट मारी और फिर डीजल डालकर जला दिया।

विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के रहने वाले रोहित (22) वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ धारूहेड़ा में रहते थे और गांव खिजूरी स्थित आरएमसी प्लांट पर सुरक्षाकर्मी थे। रोहित के साथ उनकी बुआ का बेटा फैजाबाद के गांव रोजा का रहने वाला करण सिंह भी रहता था।
विज्ञापन


करण सिंह भी इसी प्लांट में सुरक्षाकर्मी है। रोहित की प्लांट पर रात की ड्यूटी थी और करण सिंह इसी प्लांट पर दिन के समय ड्यूटी करता था। वीरवार की रात रोहित घर से प्लांट पर आए थे। शुक्रवार की सुबह करण सिंह प्लांट पर पहुंचे तो प्लांट के गेट पर बने गार्ड के कमरे में रोहित का शव जली हुई हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में स्थित चारपाई व कपड़े भी जले हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रोहित के परिजनों ने उसके बुआ के बेटे पर शक जाहिर किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी धारूहेड़ा में रोहित के घर के पास ही रहता था। आपस में रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों का घर में आना जाना था।

इसी दौरान उसके रोहित की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। करण को अब लगने लगा था कि कहीं रोहित उसके बीच में रोड़ा ना बन जाए, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि रोहित वीरवार की रात ड्यूटी पर था।


तभी करण उससे मिलने मिक्सर प्लांट में पहुंच गया। इस दौरान अचानक करण ने रोहित के सिर में ईंट मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद अपने साथ लेकर आया डीजल रोहित के शरीर पर डालकर आग लगा दी। बाद में वह मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed