फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Son brutally beaten parents in Rewari of Haryana

Rewari: कलयुगी बेटे ने मां-बाप को बुरी तरह पीटा, मां के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर, पिता भी गंभीर

Wed, 08 Jun 2022 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

आरोपी वारदात करके फरार हो गया। सदर पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Son brutally beaten parents in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपने मां-बाप की कलयुगी बेटे ने इस कदर पिटाई की कि मां के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए हैं और पिता भी बुरी तरह चोटिल हुए हैं। मां-बाप का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि शहर से सटे गांव गोकलगढ़ निवासी अमीचंद और उनकी 77 साल की पत्नी शकुंतला दोनों घर पर ही थे। बीती रात उनका बड़ा बेटा राजकुमार घर पहुंचा।

विज्ञापन


पहले तो राजकुमार ने शकुंतला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए पिता अमीचंद को भी पीटा। इसके बाद मां शकुंतला को धक्का देकर गिरा दिया जिससे शकुंतला के दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन


राजकुमार मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल महिला और उनके पति को पड़ोसियों ने शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सदर पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed