फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shoot sarpanch going to gim

जिम जाने के लिए निकले सरपंच को गोली मारी

Tue, 31 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 31 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
shoot sarpanch going to gim
सरपंच को दो युवकों ने गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिम के लिए घर से स्कूटी लेकर रेवाड़ी जिमखाना क्लब के लिए निकले हरि नगर के सरपंच को सोमवार सुबह नारनौल रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सरपंच किसी तरह ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां सेे उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों का नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सरपंच ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी मॉडल टाउन निवासी दीपक व शहर निवासी संजय भापा हैं।
विज्ञापन

गांव हरिनगर के सरपंच आनंद यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे घर से स्कूटी पर सवार होकर सोमवार सुबह रेवाड़ी जिमखाना क्लब जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर चलने के बाद नारनौल रोड पर बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली सरपंच के बाएं हाथ पर लगी। सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते दूसरी बार हुआ हमला
 सरपंच आनंद को गोली मारने के पीछे लंबे समय से चली आ रही रंजिश कारण माना जा रहा है। आनंद यादव पर वर्ष 2010 में गुडग़ांव के फरूखनगर में गोली मारी गई थी। उस वारदात में भी उक्त दोनों ही लोगों को नामजद किया गया था। इसके बाद भी कई बार जान से मारने की धमकी के मामलों में भी वर्ष 2012 में मॉडल टाउन थाना व रामपुरा थाना तथा वर्ष 2013 में मॉडल टाउन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई हुई है। दीपक सोनी व सरपंच के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सरपंच को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-बिरम सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed