फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   seven injured in road accident

क्रूजर पलटी, सात घायल

Fri, 11 Sep 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 11 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव रोहड़ाई के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में क्रूजर गाड़ी पलट गई। हादसे में चालक समेत रेवाड़ी से भिवानी जा रहे एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन शहर के निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले गए।
बड़ा तालाब के पास रहने वाले कन्हैया (60) अपने आठ परिचितों के साथ भिवानी के किसी रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त करने क्रूजर गाड़ी से जा रहे थे।

परशुराम कालोनी निवासी बबलू गाड़ी चला रहा था। सुबह करीब 6.00 बजे गांव रोहड़ाई के मोड़ के पास गाड़ी के आगे चल रहे युवक ने अचानक बाइक रोक दी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने आनन-फानन में गाड़ी मोड़ दी और असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को क्रूजर से निकाल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। दुर्घटना में चालक बबलू, कन्हैया (60), महेंद्र (58), शकुंतला (50), कृष्ण (44), सरोज (44) और सविता (45) घायल हो गए। इस संबंध में थानाधिकारी दिलीप सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी घायल या अन्य बैठी सवारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed