फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scotty rider killed in collision couple

टक्कर में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत

Wed, 28 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Wed, 28 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खोल। रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर टाटा गाड़ी ने स्कूटी पर जा रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उनका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुंड पुलिस चौकी के जांचकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि युवा कुंजपुरा अटेली निवासी 37 वर्षीय अतर सिंह अपनी पत्नी सुरेखा के साथ स्कूटी पर सवार होकर रेवाड़ी से वापस अपने गांव की ओर आ रहा था।  रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग सुबह 8 बजे के करीब चौकी नंबर-11 फाटक के पास एक तेज रफ्तार टाटा गाड़ी ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में अतर सिंह व उसकी पत्नी सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक मौके से गाड़ी छोड़ फरार हो गया।हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों को अचेतावस्था में रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। टाटा गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। अतर सिंह सेना में बताया जा रहा है। मूलत: कुंजपुरा के रहने वाला अतर सिंह रेवाड़ी में ही सेक्टर के चार के पास रह रहा था। उसके पिता जौहरी सिंह की मौत हो गई थी। इसलिए वह छुट्टी आया हुआ था। बुधवार को पिता के दिन पूरे होने के बाद उसे शाम को श्रीनगर ड्यूटी पर जाना था। उसके एक 14 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed