{"_id":"5888f10a4f1c1bde3bcf51f7","slug":"rupee-crime-police-rewari-knief-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये वापस मांगे तो चाकू से गोदकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार दिए रुपये वापस मांगे तो चाकू से गोदकर मार डाला
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्याज पर उधार दी करीब एक लाख रुपये की रकम वापस मांगी तो युवकों ने मिलकर अहीर कॉलेज के खेल मैदान में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक सिटी थाना क्षेत्र के रामबास मोहल्ले का रहने वाला था। वारदात को मंगलवार रात अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह वारदात का पता चलने के आठ घंटे बाद ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों आरोपी कुतुबपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस अब एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। सिटी क्षेत्र के मोहल्ला रामबास निवासी राजेंद्र (21) ने कुतुबपुर निवासी दीपक, पवन, अवनीश और सागर को कई माह पूर्व करीब एक लाख रुपये उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि रकम ब्याज पर दी गई थी।
राजेंद्र कुछ समय से दीपक और उसके साथियों पर उधार ली गई रकम मय ब्याज वापस देने पर दबाव बना रहा था। मंगलवार रात भी राजेंद्र ने दीपक को फोन कर उधार दी रकम वापस मांगी। इस पर दीपक ने झज्जर पुल के नीचे अहीर कॉलेज के सामने रकम लेने के लिए कहा। उसने अपने साथी पवन, अवनीश और सागर को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
चाकू से सिर, गले और पेट पर किए कई वार
सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि राजेंद्र घर में पैसे लेने जाने की बात कहकर दोस्त की बाइक लेकर अहीर कॉलेज के सामने पहुंचा। यहां दीपक अपने तीनों साथियों के साथ पहले से मौजूद था। पैसों के लेनदेन को लेकर कॉलेज के बाहर पहले राजेंद्र की चारों से झड़प हुई। इसके बाद दीपक ने अपने साथियों के साथ बहला- फुसलाकर राजेंद्र को अहीर कॉलेज के अंदर ले गया। यहां दीपक ने पवन, अवनीश और सागर के साथ मिलकर पहले राजेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया। उसके बेसुध होने पर चाकू से उसके सिर, गले और पेट पर कई वार किए।
गिरफ्तार आरोपी बोले: फरार पवन ने किए थे सभी वार
बुधवार सुबह करीब आठ बजे घटना का पता चलने पर डीएसपी मो. जमाल, सिटी एसएचओ कर्मबीर खटाना फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। मुआयना करने के साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। मृतक राजेंद्र की जेब में करीब बीस हजार रुपये थे। इससे तय हुआ कि लूट के इरादे से हत्या नहीं की गई। पुलिस ने सीडीआर समेत अन्य लिंक पर काम शुरू किया। इसमें बाद दीपक, अवनीश और सागर को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार पवन की तलाश की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूली है। साथ ही बताया कि सभी वार पवन ने किए थे। कॉलेज परिसर में हत्या होने से अहीर कॉलेज प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। रात में दो गेट क्रॉस कर आरोपी युवक राजेंद्र को लेकर अंदर पहुंचे और वहां उसकी हत्या कर दी। वहीं इससे पहले भी अहीर कॉलेज के आसपास असामाजिक तत्व असलहों के साथ गिरफ्तार होते रहे हैं। पुलिस अब कॉलेज प्रशासन को नोटिस देने की तैयारी में जुटी है।
------------
कोट
उधार ली रकम न देने के लिए आरोपियों ने राजेंद्र की हत्या की है। तीन को फरार होने से पहले ही रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पवन की तलाश की जा रही है। पुलिस आला कत्ल बरामदगी के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। - मो. जमाल, डीएसपी रेवाड़ी