{"_id":"2c25926aa996f185639c9f7c8d192263","slug":"rti-detail-demand-than-counsilar-beaten-by-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई लगाई तो जान पर बन आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई लगाई तो जान पर बन आई
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के अधिकार का उपयोग करना वार्ड 11 से जिला परिषद के उम्मीदवार व आरटीआई कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया।
आरटीआई लगाने पर उसके गांव रामगढ़ के करीब 18 लोगों ने बंधक बनाकर उसे लाठी-डंडों से पीटा और हाथ-पैर भी तोड़ डाले। सदर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रत्याशी को किसी तरह बंधनमुक्त कराने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार(27) धारूहेड़ा में ट्रांसपोर्ट का काम करने के साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता है। इस बार उसने वार्ड 11 से जिला पार्षद का चुनाव भी लड़ा है। पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि उसने फायर ब्रिगेड में नौकरी करने वाले गांव के ही नाहर सिंह के खिलाफ कुछ दिन पहले आरटीआई लगाई थी। इस पर नाहर उससे रंजिश रखने लगा था।
उसने बताया कि 25 जनवरी की सुबह वह अपने घर से बाइक पर धारूहेड़ा जा रहा था। इसी दौरान नाहर सिंह व उसके परिवार के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने उसको अपने घर में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
महेश के परिजनों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक महेश को छुड़ाया। परिजनों ने उसे पहले ट्रामा सेंटर और बाद में गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महेश के दांए हाथ व दोनों पैरों में फैक्चर है। सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी दी थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
महेश ने बताया कि 20 दिसंबर को उसे मोबाइल पर नाहर सिंह के परिवार की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी। कई बार चुनाव प्रचार के दौरान भी उसे धमकी मिलती रही। मामले में इसकी शिकायत उसने सदर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़ित महेश के भाई अमित ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में पूरा वाकया बताया गया था। यही नहीं खुद पुलिस ने उसके भाई को मौके पर पहुंचकर आरोपियों के चंगुल से बंधनमुक्त कराया था। बावजूद इसके पुलिस ने बेहद हल्की धाराओं में ही मामला दर्ज किया है।
-------------
मामले की जांच की जा रही है: एसएचओ
पहले इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत सामने नहीं आई थी। अब वारदात और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जयसिंह, एसएचओ, सदर थाना