{"_id":"580a61024f1c1b453d7039b8","slug":"road-accident-bikers-death-brother-in-law-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव रोहड़ाई के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव रायपुर निवासी दिनेश की बहन की शादी गांव सुमाखेड़ा में हुई है। शुक्रवार को दिनेश अपनी बहन से मिलने के लिए उसकी ससुराल आया हुआ था। शाम को दिनेश को उसका जीजा दिलबाग मोटरसाइकिल पर रोहडाई मोड़ छोड़ने के लिए जा रहा था तभी गांव रोहडाई से कुछ आगे ही टाइल फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायलों को राहगीरों और परिजनों ने रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया।
विज्ञापन