फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewarin news, crime, rakhi, sister, youth, murder

ममेरी बहन से राखी बंधवाने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 15 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
rewarin news, crime, rakhi, sister, youth, murder
murder
रेवाड़ी में रक्षाबंधन से पूर्व ममेरी बहन की ससुराल आए युवक की गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं साथ आए सगे भाई व एक अन्य ममेरे भाई समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब सभी भाई राखी बंधवाने के बाद जीजा के साथ वापस लौट रहे थे। घायलों को ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक गांव लिसान का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बोहतवास भोंदू निवासी संदीप कुमार गांव लिसान निवासी अपने मामा के बेटे इंद्रजीत व विजय के साथ गांव जैतपुर में अपनी बहन सोनू के घर आया था। रविवार शाम सभी ने सोनू से राखी बंधवाई और अपने जीजा मनोज के साथ गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही पड़ोस में  रहने वाले प्रवीण और उसके परिजनों ने चारों पर ईंट व पत्थर से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें ग्रामीण व परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाए। यहां इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद रोहडाई थाना प्रभारी भी दल-बल सहित भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस सभी फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हमले में एक युवक की मौत हुई है तथा तीन घायल है। दोनों पक्षों के बीच झगड़े का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दलीप सिंह, थाना प्रभारी, रोहडा़ई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed