फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Shot fired to loot cash at wine shop, people caught hold of brothers and beat them brutally

Rewari: वाइन शॉप पर कैश लूटने के लिए चलाई गोली, लोगों ने पकड़ कर सगे भाईयों को जमकर पीटा

Sun, 12 Nov 2023 02:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

दोनों के पास से 3 दसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Rewari: Shot fired to loot cash at wine shop, people caught hold of brothers and beat them brutally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक नामी वाइन शॉप पर कैश लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी विनय और श्याम सगे भाई हैं और महेंद्रगढ़ जिले के गांव उष्मापुर के रहने वाले हैं। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


रात 9 बजे का है मामला
जानकारी के अनुसार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन के पास जगदीश वाइन फर्म ने जी-टाउन के नाम से स्टोर खोला है। शनिवार रात करीब 9 बजे फर्म की स्कॉर्पियो गाड़ी में स्टाफ के सदस्य दिन भर की बिक्री के पैसे लेने आए। इससे पहले बदमाश बाइक पर आए और रेकी कर चले गए। कुछ देर बाद दोनों बदमाश वापस आकर दुकान के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन


जमकर की गई पिटाई
सेल्समैन दीपक जैसे ही रुपयों से भरा बैग लेकर स्कॉर्पियो कार की ओर आया, बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग कर बैग छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर वाइन शॉप के अंदर से स्टाफ और अन्य लोग बाहर आ गए। इस बीच दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्टाफ के लोगों ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई भी की गई। दोनों के पास से 3 दसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किये गये हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed