{"_id":"63bfc3c6e4977a5040111f4e","slug":"rewari-police-arrested-boys-and-girls-while-busting-prostitution-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: होटल में चल रहा था देह व्यापार, बोगस ग्राहक भेज पुलिस ने की रेड, सात लड़के व तीन लड़कियां गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: होटल में चल रहा था देह व्यापार, बोगस ग्राहक भेज पुलिस ने की रेड, सात लड़के व तीन लड़कियां गिरफ्तार
Thu, 12 Jan 2023 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:56 PM IST
सार
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले सेक्टर-पांच स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने स्पा सेंटर से भी लड़के-लड़कियों को पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव चांदावास स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। होटल से पकड़ी गई लड़कियां राजस्थान और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पकड़े गए लड़के रेवाड़ी के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुरा थाना पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि गांव चांदावास स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल से संबंधित सूचनाएं एकत्रित कर एक टीम गठित की। पुलिस ने बुधवार रात एक बोगस ग्राहक तैयार कर होटल में भेजा। होटल में काउंटर पर बैठे युवक ने बोगस ग्राहक से रुपये लेकर कमरे में लड़की के साथ भेज दिया। बोगस ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापेमारी कर दी।
पुलिस ने काउंटर पर बैठे युवक सहित सात लड़कों व तीन लड़कियों को होटल से काबू किया है। पुलिस के अनुसार अन्य कमरों से भी लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। होटल से पकड़ी गई दो युवतियां राजस्थान व एक युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व स्पा सेंटर पर भी हुई थी छापेमारी
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले सेक्टर-पांच स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने स्पा सेंटर से भी लड़के-लड़कियों को पकड़ा था। कुछ माह पहले भी पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई की थी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन