फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, overload, seven, vehicle, impound

ओवरलोड सात वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
rewari news, overload, seven, vehicle, impound
file image - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी जिला पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते वीरवार को सात वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई बावल, धारूहेड़ा और कसौला थाना क्षेत्रों में हुई है।


बावल थाना पुलिस ने वीरवार को ओवरलोड भार लेकर चल रहे फरीदाबाद के मोहबताबाद निवासी पवन को ओढ़ी कट एनएच-8 से गिरफ्तार किया है। धारुहेड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर जिला चांदोली निवासी राजकुमार को सोहना टी प्वाइंट, यूपी के कानपुर जिला निवासी राजेश को साबी पुल एनएच-8 से गिरफ्तार किया है। कसौला थाना पुलिस ने यूपी में एटा जिला के नंगला चीतर निवासी शराफत खान, दौसा जिला के हरिपुर निवासी कालू और अजमेर जिला निवासी माढू सिंह को बनीपुर चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त करके वाहन चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व लापरवाही से वाहन चलाने के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार वाहन चालकों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed