{"_id":"5716814b4f1c1b7b708b4588","slug":"rewari-news-crime-run-aunt-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में मौसी को भगाकर लाया था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते में मौसी को भगाकर लाया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ी मिली युवक-युवती की लाशें
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल द्वारा ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। ट्रेन के आगे कूद कर जान देने वाली युवती शीतल उसके साथी विशाल की रिश्ते में मौसी है। युवती के पिता ने युवक पर शीतल को बहला फुसलाकर भगाने एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि युवक को हिरासत में ले लिया है।
रविवार को सुबह आठ बजे पेपर देने के लिए निकली थी युवती
अलवर जिले के कस्बा बहरोड के गांव उटोली निवासी युवती कोटपूतली स्थित एक कॉलेज में घर से सुबह आठ बजे बीए प्रथम वर्ष का पेपर देने आई थी। लड़की के पिता राजेश के अनुसार शीतल की दोस्त ने बताया कि शीतल कोटपूतली स्थित कॉलेज में पेपर देने के लिए सुबह 11 बजे अंदर जरूर आई थी। इसके बाद जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने रिश्तेदारों के यहां पर तलाश की। रात को दस बजे रेवाड़ी से फोन आया कि उनकी बेटी ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है।
पांच महीने पहले ही सगाई हुई थी युवक की
कोटपूतली के मोहल्ला बड़ा बॉस निवासी युवक विशाल के ताऊ भगवान सहाय ने बताया कि विशाल की सगाई पांच महीने पहले ही हुई थी और सर्दियों में उसकी शादी की बात चल रही है। भगवान सहाय ने बताया कि विशाल सगाई से पहले तक कोटपूतली में हेयर सैलून की दुकान चलाता था, लेकिन सगाई के बाद से उसने कोटपूतली से दुकान छोड़कर नीमराना के पास दुकान खोल ली थी। विशाल गांव उटोली में अपने मामा के यहां पर जाता रहता था। शायद उसी समय सामने रहने वाली रिश्ते में विशाल की मौसी से उसका प्रेम प्रसंग चल गया होगा।
विज्ञापन
परिजनों बोले- विशाल ने दिया शालनी को ट्रेन के सामने धक्का
मृतक शालिनी के पिता एवं गांव से आए अन्य परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि शालिनी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे सकती है। आरोप है कि उनकी बेटी को विशाल ने ही ट्रेन के सामने धक्का दिया है। इधर पुलिस का कहना है कि पूरा मामला क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
रिश्तेदारी के कारण मामला दर्ज होने में लग गए 14 घंटे
पुलिस प्लेटफार्म नंबर एक से शालिनी के शव को रात नौ बजे जीआरपी थाने ले आई थी। वहीं परिजन भी रात को ही थाने में पहुंच गए थे। इधर लड़की के परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारी के कारण पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बना रही थी। लड़की के पिता ने बताया कि विशाल उनकी बेटी का अपहरण कर लाया था तथा उसने उसको मारा है लेकिन पुलिस ने केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने बताया कि मामला दर्ज करने में ही पुलिस ने 14 घंटे से ज्यादा का समय लगा दिया। गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने 174 की कार्रवाई की थी। लेकिन मंगलवार को मृतका के पिता की शिकायत पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। इधर युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला प्रेम प्रसंग का है तथा दोनों ही रिश्तेदार हैं। मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी