फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, kosli, khol, vehicle, cash, snatch

कोसली और खोल में गाड़ी और नकदी लूटी

Thu, 20 Oct 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, kosli, khol, vehicle, cash, snatch
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोसली और खोल क्षेत्र में बदमाशों ने वीरवार को दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। हथियार के बल पर कोसली क्षेत्र के गांव भरमपुर और सुर्खपुर के बीच फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से करीब पचास हजार रुपये लूटे। दूसरी तरफ कोसली क्षेत्र के चौकी नंबर-11 और गांव मामड़िया के बीच हुई एक अन्य घटना में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर ठेकेदार को पीटने के बाद कार के साथ ही मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिस्टल प्वाइंट पर लूटे 46 हजार
कोसली। कोसली क्षेत्र के गांव बैहरमपुर और सुर्खपुर के बीच एक फाइनेंस कंपनी के युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 46 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के शक्ति नगर में स्थित फ्यूनल माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट रविंद्र कुमार क्षेत्र में उगाही के लिए आया था। उसने 21 हजार रुपये जखाला से और 25 हजार रुपये बैहरमपुर से लेकर जब सुर्खपुर गांव की तरफ चला तो रास्ते में पीछे से तीन बाइक सवार आए और उसे जबरन रोकते ही डंडों से पीटा। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाई और उससे 46 हजार रुपये लूट लिए।  कोसली थाना प्रभारी ने मामले के बाबत बताया कि नाकाबंदी में बदमाश हाथ नहीं लग सके। लेकिन हुलिये के आधार पर पता लगाया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार से लूटी कार, नकदी और मोबाइल 
खोल में  रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित चौकी नंबर-11 फाटक से मामड़िया जाने वाले मार्ग पर घने जंगलों के पास हथियारों से लैस छह बदमाशों ने गाड़ी के साथ चालक से पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया।

जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश निवासी पाल्हावास पंचायती राज के विकास कार्यों का ठेकेदारी का काम करता है। वह बुधवार दोपहर दो बजे के आसपास मामड़िया में साइट पर जा रहा था। चौकी नंबर-11 फाटक से मामड़िया के बीच पड़ने वाले घने जंगल के पास अचानक उसकी कार के आगे एक पिकअप गाड़ी आकर रुक गई। उसके कुछ समझने से पहले पिकअप से छह युवक उतरे और ठेकेदार की कनपटी पर पिस्तौल तान ली। शिवकुमार ने बताया कि चार बदमाशों के हाथों में पिस्तौल थी। एक बदमाश ने उसको कार से उतार दिया। उससे पर्स और मोबाइल ले लिया। इसके बाद हवा में फायर कर फरार हो गए।
कुंड चौकी प्रभारी यशवंत कुमार ने कहा है कि वीटी के बाद नाकाबंदी में बदमाश हाथ नहीं लगे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।


वीटी के नाकाबंदी लेकिन कोई फायदा नहीं
दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने स्थानीय कोसली और खोल थाना पुलिस को लूट की वारदात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से वीटी होने के बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नाकाबंदी भी की। लेकिन दोनों ही मामलों में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed