फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, gun shot, murder, youth

कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, gun shot, murder, youth
गाोली मारी
रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के गांव बीदावास में एक युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। तड़के बणी में युवक का शव मिलने पर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का वीरवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 बावल क्षेत्र के गांव बीदावास की बणी में तड़के सरपंच भीम सिंह गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक के शव को पड़ा देखा। युवक के सिर से खून निकल रहा था। मामले की जानकारी स्थानीय बावल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले शव और बाद में घटनास्थल की गहनता से जांच की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके से पुलिस को कोई अन्य जानकारी भी नहीं मिल सकी। घाव से साफ था कि कनपटी के पास से गोली चलाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


- आसपास के थानों में भेजा गया हुलिया
मृतक के शरीर और कपड़ों की छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। गांव बीदावास के अलावा पुलिस ने आसपास के कई गांवों से लापता युवक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने व्हाट्स एप और अन्य माध्यमों से आसपास के थानों में मृतक की फोटो भिजवाई। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेडिकल बोर्ड का गठन कर होगा पोस्टमार्टम
शिनाख्त न होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं किया गया। बावल सामान्य अस्पताल के मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। बावल एसएचओ ने बताया कि हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखकर मेडिकल बोर्ड के जरिये पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया है।

- किसी अपने ने ही कनपटी से सटाकर मारी गोली
 युवक का शव जिस जगह पड़ा मिला है। उसके आसपास किसी तरह के निशान नहीं हैं। वहीं मृतक के शरीर पर गोली लगने के अलावा और किसी तरह की चोट और विरोध करने जैसे निशान नहीं है। एक और बात मृतक की टी-शर्ट पर खून के धब्बे नहीं हैं। इससे माना जा रहा है कि हत्यारे ने बगल में बैठकर बातचीत करते समय चुपचाप युवक की कनपटी को निशाना बनाकर गोली चला दी। माना जा रहा है कि हत्यारा युवक का परिचित ही होगा।


शव का डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव के शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं। इसके बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी। - नरेंद्र कुमार, एसएचओ, बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed