{"_id":"5807cecc4f1c1b642e704b4f","slug":"rewari-news-crime-dowery-murder-case-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
रेवाड़ी के न्यू आदर्श नगर में हुई विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ता एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान विजय नगर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया कि मंगलवार को न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई थी। घटना की सूचना के बाद मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।