फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, cow, police, encounter, stone

गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पथराव में सिपाही घायल

Thu, 31 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, cow, police, encounter, stone
पुलिस - फोटो : file
गोतस्करों की गतिविधियां लगातार जिले में जारी हैं। मंगलवार देर रात सेक्टर-18 के पास गायों को भरकर ले जा रहे मेव गिरोह से मॉडल टाउन थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मेव गिरोह की ओर से हुई पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, वहीं घबराए मेव पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके अलावा बनीपुर चौक और कोसली में भी गोतस्करों की गतिविधियों की बात सामने आई है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तीन थानों की फोर्स कर रही थी पीछा
मंगलवार रात मॉडल टाउन थाना पुलिस को इलाके में गोतस्करों के होने की सूचना मिली। पशु तस्करों ने तीन गायों को पिकअप गाड़ी में डाल भी लिया था। इसी बीच रामपुरा, मॉडल टाउन व सिटी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीमों ने पशु तस्करों का पीछा शुरू कर दिया। दो टीमें राजेश पायलट चौक के पास तैनात थीं और पुलिस की एक जिप्सी तस्करों की पिकअप का पीछा कर रही थी। पहले से राजेश पायलेट चौक पर मोर्चा संभाले हुए थी। वहीं पुलिस की जिप्सी लगातार बदमाशों की पिकअप गाड़ी का पीछा कर रही थी। सेक्टर-18 के निकट पशु तस्करों ने पुलिस जिप्सी को टक्कर मारने के साथ ही पथराव शुरू कर दिया। पथराव में अशोक कुमार नामक एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मॉडल टाउन ओर रामपुरा थाने की जिप्सी के शीशे टूट गए। इसके बाद तस्कर पिकअप वहीं छोड़कर फरार हो गए। तस्करों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। वहीं मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज करके तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोसली में पुलिस समझ किया नीली बत्ती गाड़ी पर पथराव
वहीं कोसली क्षेत्र में पशु तस्करों ने रोडवेज विभाग के एक अधिकारी की गाड़ी पर पुलिस की गाड़ी समझकर पथराव कर दिया। हुआ यूं कि रोडवेज विभाग से संबंधित एक अधिकारी की गाड़ी नठेड़ा रोड पर आ रही थी। कुछ आगे पशु तस्कर गायों को भरने की कोशिश में लगे थेे। पशु तस्करों ने नीली बत्ती लगी गाड़ी देखकर पथराव कर दिया और फरार हो गये। हालांकि गाड़ी में कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही विभाग की ओर से कोई शिकायत ही दी गई। इसके अलावा बनीपुर चौक पर भी पशु तस्करों की गतिविधि की जानकारी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। तस्करों का सुराग भी लगा है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed