फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, beat, vehicle, damange, case file

मारपीट के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का भी मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, beat, vehicle, damange, case file
पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में हफ्ते भर पहले बीएमजी मॉल के पास युवक को गोली मारने के आरोप में लियो चौक पर अधेड़ के साथ मारपीट के मामले में अब पीड़ित ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया है।


मॉडल टाउन थाने में दर्ज कराए गए मामले में अस्सू ने पहले उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। वहीं बृहस्पतिवार को उसने उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा गुर्जरवाड़ा निवासी काला, बिल्ला, धोला व तीन चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि राहुल के परिवार के लोगों ने मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में उसके घर के बाहर खड़ी इटोज गाड़ी में भी उसी दिन तोड़फोड़ की थी। बता दें कि मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी राहुल नामक युवक 22 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखकर बीएमजी मॉल से बाहर निकला था। मॉल के बाहर राहुल पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला बोल दिया था। राहुल को गोली भी मारी गई थी। राहुल को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी तादाद में उसके परिजन भी लियो चौक पर पहुंच गए थे। वहां पर अस्सू के साथ मारपीट और गाड़ी क्षतिग्रस्त की गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed