{"_id":"582387574f1c1bf67eb39dd6","slug":"rewari-news-crime-abortion-medicine-sex-cheque-lady-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात की दवा देने और लिंग जांच करवाने वाली महिला काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात की दवा देने और लिंग जांच करवाने वाली महिला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
महिला काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी में गर्भपात की दवा देने एवं लिंग जांच से जुड़ी एक महिला को बुधवार को पुलिस ने ढोकी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। पुलिस ने उससे गर्भपात की दवा, सामान और 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह गर्भपात की दवा देने के बाद मरीज को शहर के एक निजी अस्पताल में भेज देती थी। वहां पर लिंग जांच एवं गर्भपात होता था। अब स्वास्थ्य विभाग उक्त अस्पताल पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि शहर से करीब सात किमी. दूर ढोकी गांव में एक महिला के घर में ही गर्भपात एवं लिंग जांच के धंधे में जुड़े होने की शिकायत मिली। सारे मामले से डीसी को अवगत कराकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई। इसी योजना के तहत एक महिला बोगस ग्राहक तैयार कर उसे आरोपी ढोकी गांव निवासी महिला राज से मिलवाया गया। राज ने उसे बुधवार दोपहर 12 बजे घर बुलाया। राज निश्चित समय पर पहुंच गई। राज ने उस महिला को गर्भपात की गोली थमा दी। इसी दौरान सदर एसएचओ जगदीश के नेतृत्व में पुलिस ने महिला को दस हजार रुपये, गर्भपात की गोली, गर्भपात का अन्य मेडिकल सामान के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. धमेंद्र और ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत ग्रोवर भी साथ थे।
गांव में नर्स बताकर करती थी गर्भपात
राज रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थी। करीब दस साल से ज्यादा समय से आरोपी महिला शहर के कईं बड़े महिला नर्सिंग होम में काम कर चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी महिला रेवाड़ी के ही एक बड़े अस्पताल में काम कर रही है। महिला की कुछ साल पहले तक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन बीते पांच साल में गांव में ही दो कोठियां बना ली। वह गर्भपात के 10 और गर्भ जांच के 15 हजार रुपये मांगती थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर पीएनडीटी एक्ट के तहत गांव ढोकी निवासी महिला राज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला के पास से गर्भपात का सामान एवं दस हजार रुपये केस भी बरामद किया गया है। - जगदीश, एसएचओ, सदर