{"_id":"64d62c2c3a956d492803e383","slug":"rewari-girl-student-of-class-12-hanged-herself-in-school-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 12वीं की छात्रा ने स्कूल में फंदा लगाकर दी जान, अध्यापक पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: 12वीं की छात्रा ने स्कूल में फंदा लगाकर दी जान, अध्यापक पर प्रताड़ना का आरोप
Fri, 11 Aug 2023 06:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:10 PM IST
सार
आरोप है कि छात्रा अपना विषय बदललना चाहती थी, लेकिन एक अध्यापक ने उसपर विषय न बदलने का दबाव बनाया। वहीं अस्पताल पहुंचे अध्यापक की लोगों ने जमकर धुनाई की। आरोप है कि छात्रा को अस्पताल ले जाने के बाद भी अध्यापकों ने चिकित्सकों को गुमराह कर मिर्गी दौरे की बीमारी बताई।
विज्ञापन
छात्रा को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के माजरा श्योराज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा इतिहास का विषय बदलकर राजनीतिक विज्ञान लेना चाहती थी, लेकिन संबंधित अध्यापक ने विषय न बदलने का दबाव डालकर परेशान किया।
विज्ञापन
इसी से आहत होकर छात्रा ने खाली कमरे में जाकर पंंखे से फंदा लगाकर उस पर झूल गई। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है, जिसमें छात्रा ने आरोपी शिक्षक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
छात्रा का शव नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के एक गांव की निवासी करीब 17 वर्षीय छात्रा सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल पहुंचने के बाद बेटी ने अध्यापक से इतिहास विषय बदलने के लिए लिखित में आवेदन किया था।
विज्ञापन
अध्यापक के इन्कार करने के कुछ देर बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह खाली कमरे में गई और चुनरी से फंदा लगा लिया। छात्रा को फंदे से लटकता देखकर अन्य छात्राओं ने शोर मचाया तो अध्यापकों ने उसे नीचे उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोपहर बाद करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।
अध्यापक ने गुमराह किया, लोगों ने कर दी धुनाई
परिजनों का आरोप है कि अध्यापकों ने चिकित्सकों को गुमराह कर मिर्गी के दौरे की बीमारी बताया, जिस कारण डॉक्टर ने मिर्गी के दौरे का इलाज किया। उनका कहना है कि अगर शिक्षक डॉक्टरों काे सच्चाई बता देते तो उसे सही इलाज देकर उसकी जान बचाई जा सकती थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे स्कूल का एक अध्यापक भी निजी अस्पताल में पहुंच गया। इसी स्कूल में पढ़ने वाली मृतक छात्रा की चचेरी बहन ने बताया कि इसी अध्यापक ने उसकी बहन के पास मिले सुसाइड नोट को फाड़ दिया था। उसके बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर धुनाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर अध्यापक को छुड़ाया।
मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन को क्या जानकारी दी, इसकी जांच की जाएगी। शनिवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -नरेंद्र सांगवान, डीएसपी बावल।
जब मैं कमरे में पहुंची तो छात्रा को फर्श पर लिटाया हुआ था। स्कूल के अध्यापकों ने मुझे बताया कि छात्रा को मिर्गी का दौरा पड़ा हुआ है। इसके बाद मैंने छात्रा के परिजनों को भी यही सूचना दी। बाकी जांच का विषय है। इसमें पुलिस जांच कर रही है। - स्नेहलता, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माजरा श्योराज, रेवाड़ी।