{"_id":"64f358079ec65f3b79089355","slug":"rewari-conductor-slapped-woman-accused-and-bus-driver-detained-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: परिचालक ने महिला को थप्पड़ मारा, आरोपी व बस चालक काबू, बच्चे की टिकट को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: परिचालक ने महिला को थप्पड़ मारा, आरोपी व बस चालक काबू, बच्चे की टिकट को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 02 Sep 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:13 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बच्चे की टिकट को लेकर विवाद हुआ था। घटना को बस में सवार किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक प्राइवेट बस परिचालक की दबंगई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस में सवार एक महिला ने अपने बच्चे की टिकट नहीं ली तो परिचालक उसके साथ गाली-गलौज करने लग गया। महिला ने 10 रुपये की टिकट लेने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे थप्पड़ मारकर बच्चे सहित नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
घटना को बस में सवार किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बस को जब्त करते हुए आरोपी परिचालक और चालक दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के ओद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा से गुरुग्राम के बीच बड़ी संख्या में प्राइवेट बसे चलती है। इन्हीं में से एक बस में एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ गुरुग्राम जाने के लिए सवार हुई थी। महिला ने खुद की तो टिकट ले ली, लेकिन अपने साथ बैठे बच्चे की टिकट लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर परिचालक आग बबूला हो गया और महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे बस से उतरने को कहा। महिला ने बस से उतरने की मना की तो आरोप है कि परिचालक ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। उस वक्त एक दूसरी महिला भी परिचालक का विरोध करने लगी तो आरोपी ने दोनों को बस से उतार दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बस में जिस वक्त महिला के साथ ये घटना हुई उस समय काफी अन्य लोग भी सवार थे, लेकिन किसी भी यात्री ने परिचालक की ऐसी हरकत करने का विरोध नहीं किया। हालांकि एक सवारी ने इस पूरी घटना का वीडियो जरूर बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ट्विटर पर प्रकाश नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो के साथ हरियाणा सीएमओ, डीजीपी को टैग करते हुए लिखा ‘धारूहेड़ा से गुरुग्राम चलने वाली प्राइवेट बस में महिलाओं के साथ किस तरह बस वाले मारपीट करते हैं। बस में बैठे पुरुष तमाशा देख रहे हैं। कॉलेज जाते विद्यार्थियों ने वीडियो बनाकर भेजी है।’
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने न केवल बस को ट्रेस कर जब्त किया, बल्कि बस के चालक और थप्पड़ मारने वाले परिचालक को भी हिरासत में ले लिया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर परिचालक को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी जिस महिला के साथ घटना हुई, उसका पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।