{"_id":"62e8fea6ab771a7fe127fa16","slug":"rewari-cia-and-police-arrested-kingpin-of-jhota-gang-rajkumar-alias-jhota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: झोटा गैंग का सरगना राजकुमार झोटा गिरफ्तार, दो माह से चल रहा था फरार, रेवाड़ी सीआईए और पुलिस को सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: झोटा गैंग का सरगना राजकुमार झोटा गिरफ्तार, दो माह से चल रहा था फरार, रेवाड़ी सीआईए और पुलिस को सफलता
Tue, 02 Aug 2022 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:08 PM IST
सार
धारूहेड़ा चुंगी निवासी रवि उर्फ आलू व संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा पहले एक साथ ही काम करते थे। इन दोनों के बीच वर्ष 2008 में पहली बार झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेवाड़ी सीआईए और शहर थाना पुलिस ने झोटा गैंग के सरगना राजकुमार उर्फ झोटा को गिरफ्तार कर लिया है। झोटा पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। आठ जून की रात को शहर की धारूहेड़ा चुंगी के पास आलू और झोटा गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। दोनों तरफ से 20 से ज्यादा राउंड फायर किए गए थे, जिनमें दोनों गैंग के 5 सदस्यों के अलावा एक राहगीर को गोली लगी थी।
वारदात के अगले ही दिन पुलिस ने आलू गैंग से जुड़े दो बदमाशों राकेश उर्फ राका और मियां को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों गैंग के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। सोमवार देर रात सीआईए और सिटी पुलिस ने मिलकर राजकुमार उर्फ झोटा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि झोटा की गिरफ्तारी किस एरिया से हुई। शहर थाना प्रभारी संजय कुमार ने झोटा की गिरफ्तारी की पुष्टि जरूर की है, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी उन्होंने शेयर नहीं की।

वर्ष 2008 में शुरू हुई थी रंजिश
धारूहेड़ा चुंगी निवासी रवि उर्फ आलू व संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा पहले एक साथ ही काम करते थे। इन दोनों के बीच वर्ष 2008 में पहली बार झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि आलू गैंग के बदमाशों ने कुख्यात झोटा को शहर की पंजाबी धर्मशाला के पास बेरहमी से पीटा और मरा समझकर चले गए। हालांकि झोटा इस हमले में बच गया था। इसके बाद से दोनों के अलग-अलग गैंग बने और गैंगवार शुरू हो गया।
विज्ञापन