{"_id":"672a59cc3c762b14db03fa41","slug":"rewari-another-accused-of-stealing-copper-ring-arrested-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: कॉपर रिंग चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: कॉपर रिंग चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Nov 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:21 PM IST
सार
पुलिस ने पांच हजार रुपये व 35 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में थाना कसौला पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी की मिलीभगत से लाखों रुपये का कॉपर रिंग चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कमालपुर निवासी जवाहर लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बावल की दक्ष इंजीनियर्स कंपनी के प्रोपराइटर मनीष कुमार ने बताया था कि उनकी कंपनी में विभिन्न प्रकार की कॉपर रिंग बनाई जाती है। 5 अक्तूबर को उसकी कंपनी में बतौर मेंटिनेंस इंजीनियर काम करने वाले संदीप कुमार ने कंपनी के गार्ड के साथ मिलकर कंपनी का लाखों रुपये का कॉपर रिंग चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी संदीप कुमार को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पांच हजार रुपये व 35 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन