{"_id":"63aad8e286fade5be40dabbd","slug":"rewari-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस का वांटेड है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस का वांटेड है आरोपी
Tue, 27 Dec 2022 05:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:07 PM IST
सार
आरोपी से एक देशी कट्टा व एक पिस्टल के अलावा दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहा से लेकर आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में बावल थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आठ अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें हत्या के एक मामले में वह राजस्थान में वांटेड था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी राजेश लोहान ने मंगलवार को बावल थाना में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कस्बा बावल में रहने वाले यूपी के एक परिवार की 12 साल की लड़की का 4 दिसंबर की रात अपहरण हो गया था। बावल थाना पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था। नाबालिग से जब पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बावल थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए बदमाश साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस ने साइबर सैल और मुखबिर की मदद ली तो आरोपी का सुराग लग गया।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि आरोपी साहिल राजस्थान के जिला अलवर के कस्बा शाहजापुर के गांव सांगसण का रहने वाला है। उसके खिलाफ 7-8 अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसने शाहजापुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। भिवाड़ी एसपी ने उसके उपर 2 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। मंगलवार को बावल पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।