{"_id":"ac55c70376380d09453a1f89713a3fb8","slug":"rape-from-women-report-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर विधवा से दुराचार, केस दर्ज
रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरवाली रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्षीय विधवा महिला ने साथ ही कंपनी में काम करने वाले और मूल रूप से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
28 वर्षीय पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बावल में एक निजी कंपनी में कार्य कर रही थी। इसी कंपनी में राजस्थान का रहने वाला युवक भी काम करता था। दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों कंकरवाली रोड स्थित एक कॉलोनी में साथ रहने लग गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ दुराचार किया और शादी की बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन