{"_id":"57fbfd3c4f1c1bc67b28e100","slug":"rape-crime-police-rewari-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर किया था दुराचार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अगवा कर किया था दुराचार, गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 11 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के एक मोहल्ला से लापता हुई 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृत छात्रा को भी बरामद कर लिया है। छात्रा ने आरोपी पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले में अपहरण के साथ ही पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। आरोपी की पहचान गांव बलवाड़ी निवासी महेश के रूप में हुई है।
जांचकर्ता एएसआई संजय कुमार ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी भतीजी 11वीं कक्षा की छात्रा सात अक्टूबर की दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। रविवार को पुलिस ने छात्रा के अपहरण के आरोपी में महेश को शहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा को भाड़ावास रोड से बरामद कर लिया।
गुड़गांव के एक होटल में किया दुराचार
छात्रा ने बताया कि युवक उसे बहला-फुसला कर गुड़गांव के एक होटल में ले गया। होटल में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण के साथ आरोपी के खिलाफ पोकसो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।