{"_id":"66a9e01ced4b6ef83c094546","slug":"rape-accused-murdered-the-victim-in-rewari-of-haryana-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मार डाला: आज कोर्ट में होनी थी सुनवाई, रात को घर में घुसकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को मार डाला: आज कोर्ट में होनी थी सुनवाई, रात को घर में घुसकर की वारदात
Wed, 31 Jul 2024 12:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद परिजन आरेापी की गिरफ्तारी के लिए प्रसाशन से गुहार लगा रहे थे। दुष्कर्म के मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी, आरोपी ने देर रात महिला की हत्या कर दी। महिला ने 15 दिन पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है उसी पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। आरोपी रात के अंधेरे में सूट-सलवार पहने महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। महिला की उम्र करीब 36 साल है।
विज्ञापन
उसने 16 जुलाई को ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के समय मृतक महिला का पति नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था। हत्या की सूचना के बाद खोल थाने की पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में उसके खिलाफ 15 दिन पहले 16 जुलाई को मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन एसपी से भी मिले थे। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी। जिस पर 31 जुलाई यानी आज सुनवाई होनी थी। लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक महिला के भाई ने दी ये शिकायत
मृतक महिला के भाई ने बताया कि रात करीब 2 बजे उसकी बहन जाग गई और शौचालय की तरफ जा रही थी। तभी सुधीर नाम का व्यक्ति रसोई की चिमनी से लोहे की जाली निकालकर नीचे कूद गया। घर में घुसते ही सबसे पहले जिस कमरे में वह सो रहा था, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने बहन पर ईंटों और दूसरे नुकीले पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके पैर, चेहरे और अन्य जगहों पर हमला किया।
आरोपी ने उसकी आंखों के सामने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद सुधीर फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने आकर कुंडी खोली। खोल थाना एसएचओ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हमारी टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।