{"_id":"57b60c374f1c1b363c6eb100","slug":"raod-jam-case-registered-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को बरामद करने और अपहरण के आरोपी गांव के ही युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार दोपहर जाम लगाने वालों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती और गांव का ही युवक पिछले एक हफ्ते से लापता हैं। मामले में पुलिस ने नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निमोठ की एक युवती के गांव के ही युवक के साथ लापता होने के एक सप्ताह के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाने के बाद बुधवार को युवती के परिजनों व ग्रामीणों की पंचायत हुई थी। पंचायत में पुलिस की अनदेखी पर रोष जताते हुए युवती के परिजन और ग्रामीण डहीना चौकी पहुंचे थे और नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी थी।
खोल थाना पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में निमोठ निवासी अशोक, मुकेश, रणजीत, हरिसिंह, कैलाश, अमित, राम सिंह, नरेश, रामधन, बाबूलाल, ओमदत्त, हनुमान उर्फ अनिल, सुरेंद्र, यशपाल, बीर सिंह, अभय सिंह सत्यवान, मांगेराम, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, रणजीत, चिमनलाल की पत्नियों व सात अज्ञात महिलाओं समेत करीब 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।