{"_id":"585d6ccc4f1c1b3d77e395cc","slug":"police-wine-rewari-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ी 43 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ी 43 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
रामसिंहपुर फाटक के पास एक पिकअप से राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। जीआरपी ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेने के साथ ही पिकअप में रखी 43 पेटी शराब को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी को जिला आबकारी व कराधान विभाग के सामने पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम जीआरपी को सूचना मिली थी कि रामसिंह पुरा फाटक पर एक पिकअप गाड़ी में शराब अवैध रूप से ले जाई जा रही है। जानकारी पर जीएआरपी की एक टीम मौके पर पहुंची और पिकअप को रुकवाया तो उसमें शराब भरी थी। कागजात मांगने पर रोहतक निवासी चालक महाबीर दिखा नहीं सका। पुलिस ने शराब भरी पिकअप कब्जे में ली। पिकअप में 43 पेटी शराब बरामद कर चालक को डीटीईसी के पास पेश किया।