{"_id":"580676ba4f1c1b562c703fee","slug":"poison-woman-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो महिलाओं ने जहर निगला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में दो महिलाओं ने जहर निगला, मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पहले मामले में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के हंसनगर निवासी प्रदीप की शादी सिरसा की रहने वाली एकता(22) से हुई थी। सोमवार रात संदिग्ध हालात में एकता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिवाड़ी की महिला की उपचार के दौरान मौत
वहीं भिवाड़ी के पड़ा गांव की रहने वाली सुशीला(28) ने भी सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे रेवाड़ी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रेवाड़ी पहुंची भिवाड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।