फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   people injured in fight for got entered in plant

प्लॉट में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद में कई घायल

Sat, 24 Oct 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कई लोग घायल हो गए। वहीं झगड़े में घायल हुए एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के चलते वह घायलों को लेकर घंटों तक ट्रॉमा सेंटर व नागरिक अस्पताल के बीच चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


    दिल्ली रोड स्थित इंद्रा नगर में बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे एक प्लाट में बकरी घुसने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं बकरी मालिक रघुबीर के पड़ोसी नंदकिशोर ने बताया कि रघुबीर की बकरी इंद्रा कॉलोनी में ही एक प्लाट में चली गई थी। इसी बात पर प्लाट मालिक व कई अन्य लोगों ने आकर रघुवीर व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की, जिसमें रघुवीर सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में प्लाट मालिक भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ प्लाट मालिक घायल विजय का कहना है कि बकरी उसकी पौधे तोड़ रही थी। बकरी मालिक को यही कहा था कि बकरी को प्लाट न आने दे। कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया।

डॉक्टरों पर अस्पताल में भर्ती नहीं करने का आरोप
 प्लॉट में बकरी घुसने के विवाद में घायल बकरी मालिक रघुवीर के पड़ोसी नंदकिशोर ने बताया कि मारपीट के बाद जब व घायलों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद डाक्टरों ने केवल सर पर पट्टी कर घर जाने के लिए बोला तथा पुलिस को बुलाने को कहा। नंदकिशोर ने बताया कि इसके लिए पुलिस को भी सूचित किया गया, लकिन पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। जिसके चलते वह घायलों को स्ट्रैचर पर लेकर कभी नागरिक अस्पताल तो कभी ट्रॉमा सेंटर के चक्कर लगाते रहे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने घायलों को भर्ती किया।

जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि प्लाट मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बकरी मालिक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे कराना के लिए कहा था। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की छानबीन की जाएगी। यदि केस बनता हैै तो बकरी मालिक की तरफ से भी मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed